| क्रम संख्या | ट्रेड | प्रशिक्षण अवधि | शैक्षिक योग्यता | ट्रेड का विवरण |
| 1 | फिटर | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | विभिन्न धातुओं के कलपुर्जों का निर्माण एवं उनकी फिटिंग करना, औज़ारों का सम्पूर्ण ज्ञान |
| 2 | टर्नर | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | खराद मशीनों द्वारा पुर्जों का निर्माण, चूड़ी बनाना, धातुओं को आवश्यकतानुसार खराद कर गोल आकार देने का कार्य |
| 3 | मशीनिस्ट | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | विभिन्न प्रकार की मशीनों पर कार्य करते हुए विभिन्न प्रकार के गियर, फिटिंग, की-वे तथा धातु कटाई से संबंधित कार्य |
| 4 | इलेक्ट्रीशियन | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | विद्युत संबंधी कलपुर्जों का ज्ञान, मरम्मत, रख-रखाव तथा मोटर वाइंडिंग आदि का व्यावहारिक ज्ञान |
| 5 | इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों एवं उपकरणों जैसे टीवी, वीसीआर तथा सामान्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करना |
| 6 | वायरमैन | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | आठवीं पास | घरेलू एवं औद्योगिक भवनों की वायरिंग, विद्युत लाइन खींचना तथा उत्पन्न खराबी को ठीक करना |
| 7 | मैकेनिक मोटर वाहन | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | डीजल व पेट्रोल से चलने वाली छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की मरम्मत, पुर्जों का ज्ञान तथा वाहन चलाने का प्रशिक्षण |
| 8 | सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली अनुरक्षण (ICTSM) | दो वर्ष / 04 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | कंप्यूटर संबंधी जानकारी, उसका रख-रखाव तथा सूचना प्रौद्योगिकी की नवीन प्रणालियों का ज्ञान |
| 9 | वेल्डर | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | धातु से बने पुर्जों एवं अन्य सामग्री जैसे ग्रिल आदि को गैस एवं विद्युत वेल्डिंग द्वारा जोड़कर बनाना |
| 10 | मैकेनिक ट्रैक्टर | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय सहित हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | ट्रैक्टर की मरम्मत, रख-रखाव तथा उसे चलाने से संबंधित सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त करना |
| 11 | सिलाई प्रौद्योगिकी | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | आठवीं पास | कपड़ों की कटिंग कर सिलाई मशीन द्वारा सिलाई करके गारमेंट्स तैयार करना |
| 12 | कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | कंप्यूटर ऑपरेशन, डाटा एंट्री, प्रोग्रामिंग तथा एप्लीकेशन पैकेजों को चलाने का ज्ञान |
| 13 | स्टेनोग्राफर एवं सचिवीय सहायक (हिन्दी) | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | हिन्दी भाषा की सांकेतिक भाषा (आशुलिपि हिन्दी) में लेखन एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन के माध्यम से कंप्यूटर पर टंकण करना |
| 14 | कॉस्मेटोलॉजी | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | ब्यूटीशियन, ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइलिंग आदि का प्रशिक्षण |
| 15 | फैशन डिजाइन प्रौद्योगिकी | एक वर्ष / 02 सेमेस्टर | (10+2) शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत हाईस्कूल उत्तीर्ण / समकक्ष | आधुनिक परिधानों की स्केचिंग कर फैशन डिजाइन तैयार करना |