राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI), काशीपुर और हुंडई मोटर्स के बीच कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया।
इस समझौते के माध्यम से आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, उद्योग आधारित कौशल एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा उनके रोजगार एवं करियर के अवसरों को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
यह MOU संस्थान और उद्योग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कौशल से रोजगार की ओर — एक सशक्त पहल
