Govt ITI Kashipur

Government Industrial Training Institute Kashipur, U S Nagar

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान काशीपुर, उधम सिंह नगर

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI) काशीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI) काशीपुर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री उदय राज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। संस्थान के कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

समारोह ने सभी में देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

error: Content is protected !!