काशीपुर, 18 जून।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI), काशीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों (ट्रेड्स) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीकरण कर संस्थान में उपलब्ध रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश राज्य सरकार की निर्धारित प्रवेश नीति के अनुसार किया जाता है।
